Ranchi News: रांची में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

अपराध अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा

सुखदेवनगर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही चार शातिरों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से विदेशी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहदेव तिग्गा (35 वर्ष), अंकित खलखो , 22 वर्ष, रवि लकड़ा, 26 वर्ष, और संदीप कुमार उर्फ बब्लू, 40 वर्ष, के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक सुखदेवनगर का ही निवासी है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार (18 मई) की रात करीब 8:05 बजे रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक SSP को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गँगानगर करम चौक के पास कुछ अपराधी अवैध प्रतिबंधित हथियारों के साथ जुटे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक City SP के नियंत्रण और कोतवाली के सहायक पुलिस अधीक्षक ASP के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गँगानगर करम चौक पर छापेमारी की। पुलिस टीम को अचानक अपनी ओर आता देख वहां मौजूद चारों संदिग्ध युवक घबराकर भागने लगे। हालांकि, चौकस पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और भाग रहे चारों आरोपियों को खदेड़कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक यूएसए USA निर्मित 9MM की ऑटोमेटिक पिस्तौल और उसकी मैगजीन के अंदर लोड किए गए दो 9MM के जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से दो स्मार्टफोन भी जब्त किए हैं।

सुखदेवनगर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट हथियार कानून – 1959 की धारा 25(1-B)a/25(1-A)/26/35 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की तफ्तीश कर रही है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से शहर में एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।

इस सफल छापेमारी अभियान में सुखदेवनगर थाना के सब-इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ASI कृष्णा राम, एएसआई श्याम बिहारी रजक, एएसआई विजय कुमार, बॉडीगार्ड मुन्ना लाल गुप्ता (आरक्षी 1818), सुखदेवनगर थाना रिजर्व गार्ड के ब्रजेश बड़ाईक आ०-2385 और दुलार उराँव आ०-3168 शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *