द जन सभा
रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए चोरी के 14 बाइक के साथ गिरोह के 7 कुख्यात चोरों को धर दबोचा है. पुलिस ने वसीम ओहदर उर्फ वसीम आलम, पिता सबित ओहदर, शरीफ खान – पिता वजीर खान (दोनों घाघरा बेड़ो), तौहिर अंसारी पिता कुर्बान अंसारी, दानिश आलम, पिता मंसूर आलम (दोनों कर्रा जरियागढ खूंटी), मोइन खान – पिता जहूर खां लापुंग रांची, नसीम अंसारी – पिता इजाज अंसारी नगड़ी रांची, अभय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह – पिता स्व शिवजी सिंह, छपरा बिहार निवासी को गिरफ्तार किया है.

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना और ग्रामीण एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में गठित टीम ने सिदरौल जोड़ा मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें ब्लू रंग के अपाची बाइक सवार अभय सिंह को रोककर बाइक के कागजात की मांग की गई, परंतु उसने नहीं दिखाया. कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने उक्त बाइक नामकुम बाजार से चोरी की थी, जिसे वसीम ओहदर को पहुंचाने बेड़ो जा रहा था. अभय ने बताया कि पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. जेल में ही वसीम से मुलाकात हुई थी.
जेल से छूटने के बाद गिरोह बनाकर हाट बाजारों से बाइक चोरी कर गिरोह के सदस्यों से मिलकर वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेचते थे. गिरफ्तार दोनों की निशानदेही पर गिरोह के पांच अन्य सदस्यों और चोरी के 12 बाइक जब्त की गई.
गिरफ्तार अभय सिंह पर नामकुम, लालपुर, चुटिया पिठौरिया, बरियातू थाना में सात मामले एवं वसीम ओहदर पर कोतवाली, नामकुम, लालपुर, लापुंग, जीआरपी, डोरंडा, पिठौरिया, चुटिया थाने में आठ मामले दर्ज हैं. दोनों पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं.
उनके पास से विभिन्न हाट बाजारों से चोरी की गई टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल JH01 EM 3762, BR07 AL 2762, बिना नंबर का अपाची बाइक जिसका इंजन नंबर CE4GK211974, टीवीएस अपाची बाइक का पेट्रोल टंकी व कटा हुआ इंजन, हीरो स्पलेंडर JH02 X 3855, JH 02F 8202, JH 01 AE 1307, बिना नंबर का हीरो स्पलेंडर जिसका इंजन नंबर HA11EVLHC83626, होंडा साईन JH 01 BB 2410, हीरो पैसन प्रो JH 24C 8795, बजाज प्लसर JH 01AB 5171, बिना नंबर का खुला इंजन का बजाज एनएस जिसका इंजन नंबर JLZCEG20643 जब्त किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
