'जल्द झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा'

‘जल्द झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा’

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है. पार्टियां सत्ता पर काबिज होने के लिए हर स्तर से कोशिश कर रही है. भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाल रही है जिसमें सरकार की खामियों को निकाल रही है. बीजेपी के कद्दावर नेता इस यात्रा का हिस्सा हो रहे है. इस यात्रा के दौरान सोमवार को झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने यहां के लिए कुछ नहीं किया है. किए किसी भी वादे को हेमंत सोरेन ने पूरा नहीं किया है. प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है. प्रदेश में जब भाजपा की सरकार आएगी तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। कोई भी उनकी ओर गलत नजर से देखने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा. सोमवार को कोल्हान में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने के बाद शाखा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दो लाख 87 हजार बेरोजगारों को नौकरी देने का भी वायदा किया.

‘परिवर्तन के मुड में है भाजपा’

चौहान ने आगे कहा, भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और जनता भी अब परिवर्तन चाहती है. इसलिए बारिश में इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए है. उन्होंने आगे कहा झामुमो मतलब झारखंड मुक्ति मोर्चा नही, बल्कि जुर्म मडरर और माफिया है। इस सरकार को जनता कभी माफ नही करेगी. लेकिन जल्द ही अंधेरा छटेगा और सूरज निकलेगा और फिर झारखंड में कमल खिलेगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *