अपराधियों ने दुमका पुलिस को चुनौती दी है। दिनदहाड़े शहर के हंसडीहा में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. बाइक पर आए पांच की संख्या में अपराधियों ने इंडियन बैंक को निशाना बनाया और हथियार के बल पर बैंक को लूट घटना को अंजाम दिया. तकरीबन पांच अपराधी नकाबपोश बताए जा रहे हैं. लगभग 20 लाख रुपए की लूट हुई है, राशि घट बढ़ भी सकती है. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से देवघर की ओर आराम से चलते बने. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि की है.
दिनदहाड़े अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दे चलते बने
ज्ञात हो कि दुमका का हंसडीहा चौक जिले का सबसे व्यस्ततम चौक माना जाता है. चौराहे के चार रास्तों में एक रास्ता बिहार की ओर जाता है तो, दूसरा गोड्डा जिला की ओर जबकि तीसरा रास्ता देवघर की ओर जाता है और चौथा रास्ता दुमका होकर पश्चिम बंगाल चला जाता है. सबसे व्यस्ततम चौक पर दिनदहाड़े जिस तरह अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बना उससे समझा जा सकता है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
