झारखंड का तांत्रिक बिहार से गिरफ्तार, महिलाओं को ब्लैकमेल कर लूटता था लाखों रुपये

रांची
Share Now

बिहार से एक अजीबो मामला निकलकर सामने आया है. जहां एक तांत्रिक भोली-भाली महिलाओं को अपनी जाल में फसा कर लाखो रुपये की ठगी करता था. दरअसल बिहार के गोपालगंज पुलिस ने झारखंड निवासी एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से नरमुंड और तंत्र-मंत्र की कई सारी किताबें भी पाई गई है. तांत्रिक के द्वारा महिलाओं से पैसे ऐंठे जाते थे. लेकिन इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने तांत्रिक को अपने ही जाल में फंसा कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

छात्रा ने पुलिस को दी मामले की जानकारी

इस पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रा को झारखंड निवासी तांत्रिक हासिफ शेख ने अपने झांसे में लेकर ब्लैकमेल किया करता था. इसके बाद पूरे मामले की शिकायत छात्रा ने पुलिस को की, पुलिस ने शिकायत के तौर पर मामले का खुलासा किया और तांत्रिक आसिफ शेख को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़िता ने बताया कि वह घर से पढ़ाई के लिए निकली थी. इसके बाद रास्ते में तांत्रिक ने उसे रोक ऊल-जलूल बाते करने लगा जब छात्रा की ओर से उसकी बात नही मानी गई तो, वह धमकी देने लगा. जिसके बाद छात्रा के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया जिससे उसका पूरा चेहरा काला पड़ गया और उसे कहने लगा कि तुम्हारे साथ बुरा होगा. इन सब के बाद छात्रा ने तांत्रिक के खिलाफ डायन एक्ट में केस दर्ज कराया.

ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की ठगी

छात्र ने बताया कि तांत्रिक कई महिलाओं को डरा धमका कर पैसों की ठगी करता था. उसी की तर्ज पर उसने मुझे भी धमकी दे कर 1 लाख 10 हजार रुपए की ठगी की. छात्रा ने बताया कि उसने तीन बार में तांत्रिक को पैसा दिया और जब छात्रा ने तंत्रिका से छुटकारा चाहा तो, उसने 2 लाख रुपये और मांगा इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी.

तांत्रिक के ठिकानों से पाए गए तंत्र-मंत्र के कई किताबें

मामले की शिकायत मिलने के बाद थानअध्यक्ष संदीप कुमार द्वारा तांत्रिक के ठिकानों पर छापेमारी की जहां से मानव हड्डियां, दो खोपड़ी और तंत्र-मंत्र के कई सारे किताबें मिले. वहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई को तेज करते हुए उन लोगों का पता किया जा रहा है, जो लोग तांत्रिक के झांसे में आए हैं. फिलहाल पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तांत्रिक को जेल भेज दिया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *