विधानसभा निर्वाचन में आपसी समन्वय से अवैध धन के आवागमन पर पूर्णतः रोक लगाएं: रविकुमार

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रवर्तन एजेंसियां के साथ की समीक्षा बैठक

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों के लिए सामान्य अवसर प्राप्त हो, इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के क्रम में अवैध धन के आवागमन के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास हो सकते हैं। इसे लेकर सभी प्रवर्तन ऐजेंसियों का कर्तव्य है कि अवैध धन और अवैध सामग्री पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाएं। वह सोमवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रवर्तन ऐजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि वन विभाग अपने सभी चेकपोस्टों पर सघन जांच करते हुए अवैध सामग्री के आवागमन पर रोक लगाए। उन्होंने आयकर विभाग द्वारा अवैध धन के संभावित ठिकानों और उसके आवागमन पर सघन छापेमारी करते हुए उसपर रोक लगाने का निर्देश दिया। बैठक में नशीले पदार्थों के संभावित ठिकानों और उसके आवागमन के साधनों पर छापेमारी करते हुए पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित प्रवर्तन ऐजेंसियों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *