रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू

झारखंड
Share Now

आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों को जगह खाली करने का निर्देश

15 अगस्त को देखते हुए मोरहाबादी मैदान के आसपास धारा 187 बीएनएस लागू कर दिया गया है. दरअसल पिछले एक महीने से सहायक पुलिस कर्मी मोरहाबादी मैदान में आंदोलन पर बैठे हुए है. वहीं स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सहायक पुलिस कर्मियों को 24 घंटे के अंदर मैदान खाली करने का आदेश दिया गया है.

पुलिस कर्मियों को मैदान खाली करने का निर्देश

दरअसल समायोजन की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मी आंदोलन कर रहे हैं उनका यह आंदोलन मोराबादी मैदान में किया जा रहा है. वहीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट हो चुकी है, इसे देखते हुए सहायक पुलिस कर्मियों को मैदान खाली करने का निर्देश दिया गया है.

मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में धारा 187 बीएनएस लागू

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री मोराबादी मैदान में झंडो तोलन करेंगे. इस बीच उनके ओर से राज्यवासीयों को कई योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा. ऐसे में मैदान की साज सजावट और सुरक्षा व्यवस्था जरुरी हैं. वहीं बुधवार की देर रात को भी जिला प्रशासन की ओर से पूरे मोराबादी मैदान में माइक से अनाउंसमेंट किया गया था कि इस क्षेत्र धारा 187 बीएनएस लागू दिया गया है.

मोराबादी मैदान को खाली कर आंदोलन स्थल बदलने का निर्णय

दूसरी तरफ सहायक पुलिसकर्मियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए आंदोलन को समाप्त नहीं किया गया बल्कि आंदोलन स्थल को मोराबादी मैदान से बदलकर खेलगांव में किया जा रहा, फिर बाद में मोरहाबादी में स्थानांतरण कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस कर्मियों को सरकार से उम्मीद थी कि 15 अगस्त से पहले कैबिनेट में सरकार के द्वारा दिए गए आश्वासन को लिखित में लाया जाएगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर उनके मन में भी सम्मान और श्रद्धा हैं. इसलिए वे स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मोराबादी मैदान को खाली कर आंदोलन स्थल को बदलने का निर्णय लिए है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *