आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो का आवास होगा सीएम हेमंत का नया ठिकाना

आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो का आवास होगा सीएम हेमंत का नया ठिकाना

झारखंड
Share Now

आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को कांके रोड में आवास संख्या 05 को खाली करना होगा. क्योंकि हेमंत सोरेन का नया ठिकाना अब सुदेश महतो का आवास होगा. यह आवास हेमंत सोरेन के आवास के नजदीक है.और भवन निर्माण विभाग ने उसे सरकारी आवास घोषित कर दिया है.
सीएम आवास का पूर्णनिर्माण होने की वजह से हेमंत सोरेन को दूसरे किसी सरकारी आवास में रहना होगा. जिसके लिए सुदेश महतो का आवास चुना गया है और यह सीएम आवास से नजदीक भी है.

सीएम आवास का जबतक पूर्णनिर्माण का काम पूरा नहीं हो जाता तब हेमंत सोरेन आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के आवास में रहेंगे. इसे लेकर भवन प्रमंडल 01 के कार्यपालक अभियंता ने 10 दिसंबर को विभाग को सूचित किया था. साथ ही हेमंत सोरेन को आवास संख्या 05 को मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय के रूप में आवंटित करने का सुझाव दिया. इसके साथ ही कार्यपालक अभियंता ने यह भी कहा कि भवन निर्माण विभाग द्वारा अधिसूचित सरकारी आवास आवंटन किराया वसूली और बेदखली नियमावली के आलोक में उक्त भवन की आवंटन अवधि भी समाप्त हो चुकी है.ऐसे में अब इसी आवास में सीएम आवास और आवासीय कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *