अवैध बालू खनन मामले में पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रीह है. लगातार छापेमारी की जा रही है. ऐसे में छापेमारी के दौरान बंगालटाड़ व उलीडीह में अवैध बालू के बड़े खेप को जब्त किया है. साथ ही जिला खनन पदाधिकारी ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया है. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
दो दिन पहले ही पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी के साथ मिलकर अवैध बालू खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. जिसके बाद लगातार छापेमारी की जा रही थी ऐसे में गुरुवार की सुबह कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी एवं अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में छापेमारी की गई जहां चक्रधरपुर के जुगीबेड़ गांव से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा. जिसे चक्रधरपुर थाने के हवाले कर दिया गया. साथ ही माइनिंग ऑफिसर को कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
