गढ़वा के बंशीधर नगर से मंईयां सम्मान यात्रा की हुई शुरू

गढ़वा के बंशीधर नगर से मंईयां सम्मान यात्रा की हुई शुरू

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

सोमवार 23 सितंबर से गढ़वा के बंशीधर नगर से मंइयाँ सम्मान यात्रा शुरू की गई. कार्यक्रम का आयोजन को गढ़वा जिले के बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हुईं हैं. प्रत्येक माह 1000 अर्थात हर वर्ष 12000 रुपए सीधे उनके खाते में दिए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का 1000 रुपये प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में आने से उन्हें काफ़ी सहयोग मिल रहा है. महिलाएँ स्वतंत्र होकर अब अपना खर्च ख़ुद उठा रही हैं. खाते में प्रत्येक माह 1000 रुपये आने से गरीब परिवार की बेटियां अपनी पढ़ाई-लिखाई का खर्च स्वयं वहन कर पा रही हैं और ऐसी ना जाने कितनी महिलाएँ हैं, जो इस राशि का उपयोग अपनी अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में कर रही हैं.

गरीबों के अनुसार योजना चला रही सरकार

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों की आवश्यकता अनुसार योजनाएं संचालित की जा रही हैं. बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के लिए योजनाएं, विधवा, वृद्ध एवं 50 वर्ष से अधिक आयु की अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिलाओं को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। ग्रीन राशन कार्ड एवं अबुआ आवास जैसी योजनाओं का लाभ देकर योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है.

महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर लाई गई है योजना

मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय ने कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लायी गयी है. महिलाएं उस पैसे का अपने बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर उपयोग करेंगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिलाओं को सशक्त,सबल, एवं आत्मनिर्भर बनाने और मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की ज़िंदगी देने का संकल्प लिया है.

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि यह झारखंड के सभी माताओं और बहनों के सम्मान की योजना है. इससे सभी माताएँ एवं बहनें आत्मनिर्भर बनेंगीं. झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना को सफल बनाने के लिए आप सभी महिलाओं का आभार. उन्होंने कहा कि झारखंड की आधी आबादी को साथ लिए एवं सशक्त किए बिना हम झारखंड के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को सशक्त, सबल, एवं आत्मनिर्भर बनाने और मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की ज़िंदगी देने का संकल्प मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लिया है और इसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं.

गढ़वा से किया गया मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ

बता दें कि मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के बंशीधर नगर प्रखंड से किया गया और उसके बाद सभा का आयोजन क्रमशः रमना एवं मेराल प्रखंड में भी किया जाएगा. साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन कराया जाएगा. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपायुक्त श्री शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोगों उपस्थित थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *