2500 गर्भवती महिलाओं को मिलेगा पोषण कीट

झारखंड
Share Now




सांसद सेठ की पहल पर गेल इंडिया की मुहर



सांसद संजय सेठ ने लॉन्च किया पोषण कीट


रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रांची में कुपोषण के विरुद्ध कार्यक्रम आगाज किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत गेल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से सांसद श्री संजय सेठ की पहल पर गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार किट का वितरण किया जाएगा। सांसद संजय सेठ ने रांची में इसे लेकर एक पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद श्री सेठ ने कहा कि लंबे समय से मैं इसके लिए प्रयासरत था कि गर्भवती महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध हो सके। इस दिशा में बड़ी सफलता मिली है।

गेल इंडिया के सीएसआर के माध्यम से रांची लोकसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के बीच 2500 से अधिक पोषाहार किट का वितरण किया जाएगा। इस पोषाहार कीट में गाय का घी, ड्राई फ्रूट्स के लड्डू, प्रोटीन पाउडर, विभिन्न प्रकार के पौष्टिक बीज, मोटे अनाज से बने लड्डू सहित कई ऐसी सामग्री शामिल है, जो गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

सांसद श्री सेठ ने पत्रकारों से कहा कि यह पूर्ण रूप से चिकित्सकों की सलाह पर तैयार किया गया कीट है। इसके लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है। इसी सूची के अनुसार रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी विधानसभा क्षेत्र में इसका वितरण किया जाएगा। सांसद श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन ऐसे क्षेत्र पर काम करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी इसी प्रेरणा को लेकर मैंने यह प्रयास किया, जो अब सफल हुआ है।

सांसद ने बताया कि एक सेट किट की कीमत लगभग ₹2500 है। सांसद ने कहा कि प्रथम चरण में लगभग 2500 महिलाओं को यह कीट देने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में चुनाव के बाद इसमें और भी बढ़ोतरी की जाएगी। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *