Chatra News: 25 लाख की अफीम के साथ माफिया रामचंद्र दांगी गिरफ्तार

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा

जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की चार किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जपुआ गांव निवासी रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से एक स्मार्टफोन और अफीम का वजन बढ़ाने के लिए मिलाया जाने वाला दो किलो गुड़ जैसा पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

​समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर अवैध अफीम लेकर चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर बस का इंतजार कर रहा है और हजारीबाग भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जैसे ही जपुआ गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे थैला लेकर खड़ा संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहनों को देखकर भागने लगा। हालांकि, सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ गिद्धौर थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सफल अभियान में पुलिस निरीक्षक बिपिन कुमार, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और एएसआई अशोक कुमार पांडेय मुख्य रूप से शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *