Moharran 2026: मोहर्रम पर डोरंडा थाना प्रभारी का दिखा अनोखा रूप, तलवारबाजी देख दंग रह गए लोग

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा

डोरंडा क्षेत्र में मोहर्रम के पवित्र अवसर पर कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ पुलिस का एक बेहद अनूठा और सराहनीय रूप देखने को मिला। यहां सुरक्षा की कमान संभाल रहीं डोरंडा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद ने कार्यक्रम के दौरान न केवल शांति व्यवस्था बनाए रखी, बल्कि खुद अखाड़े में उतरकर पारंपरिक तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन भी किया। खाकी वर्दी में इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद का यह अनोखा अंदाज़ और उनकी फुर्ती देखकर कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग आश्चर्यचकित रह गए। उनके इस जबरदस्त आत्मविश्वास और पारंपरिक कला के प्रति सम्मान की वहां उपस्थित हर व्यक्ति ने खुलकर सराहना की।

मोहर्रम के जुलूस और अखाड़ों के बीच इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद का यह वीडियो और अंदाज़ पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी ने न केवल पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में खुद शामिल होकर पुलिस और जनता के बीच की दूरी को मिटाने का एक बेहतरीन संदेश दिया है। गौरतलब है कि मोहर्रम के अवसर पर डोरंडा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और पुलिस प्रशासन की इसी सतर्कता व स्थानीय अखाड़ा समितियों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *