Chatra: चतरा में झामुमो का बूथ सम्मेलन सह बी.एल.ए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

चतरा कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, जिला समिति द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन सह बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने वाला रहा। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन की अध्यक्षता और जिला सचिव चंद्रदेव साहू के संचालन में हुए इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक और निर्वाचन संबंधी चुनौतियों के लिए जमीन तैयार करना था। मुख्य अतिथि के चतरा आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका नागरिक अभिनंदन किया, जिससे पूरा माहौल झारखंडी अस्मिता और सांगठनिक एकजुटता के नारों से गूंज उठा।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मंत्र, सजगता से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

प्रशिक्षण शिविर के दौरान केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बीएलए-2 (BLA-2) की भूमिका को रेखांकित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं में जोश फूंकते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही किसी भी दल की असली ताकत होती है, इसलिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। प्रशिक्षण में केंद्रीय समिति सदस्य मनोज चंद्रा, पूरन राम, उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, अमरदीप साव, असलम अंसारी, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार राणा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रखंड अध्यक्ष, सचिव और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी गंभीरता के साथ चुनावी गुर सीखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *