ठगबंधन सरकार ने आदिवासी,दलित , पिछड़े,युवा महिला किसान मजदूर सभी वर्ग को धोखा दिया

झारखंड
Share Now

राज्य में हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने की साजिश कर रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री प्रकाश आज मांडू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवम विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।भाजपा परिवार की नही बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है।भाजपा का स्वरूप सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी है।यह पार्टी जन की पार्टी है।

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है।

अभी विश्राम नही लेना है। एक लक्ष्य पूरा हुआ है दूसरा अभी बाकी है।

केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के बाद अब झारखंड के ठगबंधन सरकार को भी उखाड़ फेंकना है।

हेमंत सरकार ने न केवल विकास को बाधित किया बल्कि राज्य की खनिज संपदा,जल जंगल,जमीन को लूटने और लुटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अभी बेल पर छूटे है लेकिन भ्रष्टाचार की कोई शिकन तक नही। आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने में देर नहीं की।

ठगबंधन सरकार ने आदिवासी,दलित , पिछड़े,युवा महिला किसान मजदूर सभी वर्ग को धोखा दिया।युवा आज नौकरी केलिए दर दर भटक रहा। किसान अपने बकाए केलिए तरस रहा।बहन बेटियां घरों में सुरक्षित नही।

ऐसे हालात में यह सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षण कर रही। राज्य में पाकिस्तान जिंदाबाद,फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारा लगाने वाले निर्भीक हैं।

राज्य की डेमोग्राफी बदल रही।आदिवासी हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने,वजूद खत्म करने की साजिश कर रही हेमंत सरकार।

ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही हम चैन की सांस लेने का संकल्प लें

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *