Hazaribagh News: हजारीबाग पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र मरावी,बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा  |  हजारीबाग आशीष

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी के हजारीबाग सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और उनका जोरदार स्वागत किया।

​सर्किट हाउस में आयोजित इस विशेष बैठक के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े अहम मुद्दों तथा झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीरतापूर्वक मंथन किया गया। नेताओं ने पार्टी की भावी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

​बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत बनाया जाए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के सामने उठाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।

​इस अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र मरावी के मार्गदर्शन एवं उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

​मुन्ना सिंह ने आगे कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने तथा आम लोगों के मुद्दों को आंदोलनात्मक रूप से उठाने के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान सर्किट हाउस में कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *