द जन सभा
आगामी बकरीद पर्व को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना परिसर में सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राय की अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों के शांति समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी निखिल राय ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही एएसपी ने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों और शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि त्योहार को हमेशा की तरह मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
