बर्थडे मनाने के बहाने नाबालिग को होटल ले गए दोस्त, शराब पिलाकर किया गैंगरेप

बर्थडे मनाने के बहाने नाबालिग को होटल ले गए दोस्त, शराब पिलाकर किया गैंगरेप

झारखंड
Share Now

झारखंड में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. नाबालिग को बर्थडे मनाने के बहाने उसके दोस्त होटल ले गए जहां सभी ने शराब पी और नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान पीड़िता की सहेली उसके साथ गई थी जो दूसरे कमरे में थी. आरोपियों ने उसके साथ कुछ नहीं किया. इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. घटना 10 दिसंबर को गुमला के चैनपुर क्षेत्र में हुई है.

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़िता चैनपुर स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. जहां 10 दिसंबर को उसके बर्थडे पर उसके 10 दोस्तों ने उसे स्कॉर्पियों से स्कूल से बर्थडे मनाने की बात कहकर होटल ले गए. यहां सबने जमकर दारू पी. इसके बाद आकाश कुजूर, अमन टोप्पो और राहुल बाड़ा ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद उसका दोस्त आकाश उसे लेकर अपने रूम पर आया और पूरी रात अपने घर पर रखा. बुधवार को उसे जाने दिया. जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *