रांची: सुजाता सिनेमा के पहले और द्वितीय तल्ले पर द स्टड्स बार एंड ग्रिल ग्रैंड लॉन्च को तैयार है। द स्टड्स बार एंड ग्रिल 21 दिसंबर 2024 से अपनी सेवा शुरू करेगा। इस बार को शहर के पहले
प्रीमियम लाइफस्टाइल बार के रूप में देखा जा रहा है। यहां अमेरिकी ब्रॉडवे-स्टाइल मनोरंजन और ग्लोबल क्यूलिनरी का अद्भुत मेल मिलेगा। द स्टड्स बार एंड ग्रिल के को फाउंडर और निदेशक मीतेन शाह एवं अभिलाष मेनन ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुजाता सिनेमा शहर का पुराना सिनेमा हॉल है। पुराने इस पुराने सिनेमा हॉल को बार में तब्दील कर इसे नया लुक दिया गया है। इस तरह का सिनेमा हॉल में बनने वाला अमेरिकन स्टाइल में बार पूरे भारत में पहला बार है। यहां आने वाले को एक नया अनुभव मिलेगा।
द स्टड्स अवॉर्ड-विनिंग नेशनल बार ब्रांड है और भारत के 8 शहरों में मौजूद है। यह अपने हाई-एनर्जी और एंगेजिंग
एंटरटेनमेंट के लिए जाना जाता है। यहां ब्रॉडवे-स्टाइल लाइव इवेंट्स, बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच और मनोरंजन का शानदार अनुभव मिलेगा। यहां के मेन्यू में ग्लोबल कंटेम्परेरी कुज़ीन को एक खास स्टड्स ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है। इंटरनेशनल फ्लेवर
और लोकल स्वाद का शानदार मेल आपको हर डिश में मिलेगा। इंटरनेशनल खाने को भी यहां परोसा जाएगा। कॉकटेल की भी कई वैरायटी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, कॉकटेल के शौकीनों के लिए यहां के कीवी मार्जरीटा और झारखंड के सबसे स्ट्रॉन्ग लॉन्ग आइलैंड आइस्ड टी को ज़रूर आजमाना चाहिए। यहां बच्चे, बड़े, यूथ बड़े ही आराम से भोजन के साथ कॉकटेल का आनंद ले सकते है। रांची में पार्टनर के रूप में अभिषेक मुखर्जी, अर्चिता श्रीवास्तव, तुषार कृष्णन है।
उन्होंने बताया कि द स्टड्स बार एंड ग्रिल 21 दिसंबर 2024 से अपनी सेवा शुरू करेगा और यह केवल रिजर्वेशन-ओनली बेसिस पर काम करेगा। यहां 145 लोग एक साथ बैठ कर क्वालिटी समय बिता सकते है। सलेक्ट तरीके से लोगों को बुलाया जायेगा। जल्द ही जमशेदपुर और धनबाद में बार खोलने की योजना बना रहे है। यहां सख्त नो-अंडर एज ड्रिंकिंग पॉलिसी लागू है, ताकि हर गेस्ट का अनुभव सुरक्षित और आनंदमय रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
