झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल विभिन्न यात्राओं पर निकल रहे हैं. ऐसे में जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वो लोगों से मिले उनकी समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन भी दिया.
सरयू राय ने मानगो के शांतिनगर, कृष्णानगर और लक्ष्मणनगर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. अभियान के बाद उन्होंने तुलसी भवन में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापाकों संग बैठक की. उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए चुनाव में सहयोग भी मांगा. बैठक के बाद फिर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की इस दौरान मानगो के शंकोसाई पहुंचे. जहां विश्वकर्मा समाज के लोगों से बातचीत की. फिर मानगो के सिटी इन में हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों-पदाधिकारियों से मुलाकात की और देर शाम बिष्टूपुर के रामदास भट्ठा गुरुद्वारा में आयोजित दीपावली उत्सव में शामिल हुए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
