झामुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी की जीत का लिया संकल्प

झामुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी की जीत का लिया संकल्प

राजनीति
Share Now

एक नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर झामुमो रांची जिला समिती की बैठक जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता में आर आर टावर कृष्णा इन, रातु रोड रांची मे संपन्न हुई। इस बैठक में झामुमो रांची जिला के केंद्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी (वर्ग संगठन सहित) एवं रांची महानगर के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकता शामिल हुए।

बैठक में विधानसभा चुनाव मे झामुमो रांची जिला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही सभी की राय भी ली गई। जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा की 2024 के विधानसभा मे झामुमो नेतृत्व की गठबन्धन सरकार के अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों के परिणाम स्वरूप राज्य की जनता दुबारा हेमंत सरकार को और अधिक सीटों के साथ बनाने का मन बना चुकी है। हमारे रांची जिला में आनेवाले रांची विधानसभा को भी इस बार हमे जीतना है और हेमंत सोरेन जी के आने वाले सरकार को मजबूत बनाना है। सभी ने संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए हेमंत सोरेन जी की लोकप्रिय सरकार पुनः बनाने का संकल्प लिया।

बैठक मे केन्द्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, बीरू साहू, कलाम आजाद, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, जिला संयुक्त सचिव विक्की यादव, सुजित उपाध्याय, जिला संगठन सचिव जुल्फीकार खान, आदिल इमाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, सचिव सुजित कुजूर, कोषाध्यक्ष विलयम रिचर्ड लकड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, अरुण वर्मा, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, जीत गुप्ता, शिवनंदन मिश्रा, राजेश सिंह, अवधेश यादव, कयूम अहमद, मंटू लाला, राकेश वर्मा, नौशाद आलम, भोलू मलिक, विजय रविदास, मृत्युंजय सिंह, योगेन्द्र राम, फैय्याज शाह, कामरान, रवि, राहुल वर्मा, ओमकार राय, अल्ताफ राजा, कासिफ रजा, अमन ठाकुर, गुलअफ़्सा शानी, मोहन गोस्वामी, अकबर कुरैशी, रवि टोप्पो, मुस्लिम अंसारी, गुड्डू, इम्तियाज एवं अन्य उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *