तीन सूत्री मांगों को लेकर हजारों प्रारंभिक शिक्षक डटे रहे

रांची
Share Now

प्रारंभिक शिक्षकों का आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश के बैनर तले अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आज दूसरे दिन आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री राजभवन के समक्ष किया गया। अनशनकारियों के समर्थन में रांची, लोहरदगा, धनबाद, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, दुमका, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम व खूंटी के हजारों के शिक्षको अपनी मांगो के समर्थन में डटे न रहे। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिव शंकर पोलाई ने सभी अनशनकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

संघ अध्यक्ष अनूप केसरी महासचिव राममूर्ति ठाकुर व मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगे शिक्षको का अनशनकारी कारवां बढ़ता ही जाएगा इस कड़ी में पलामू जिले के निर्मल कुमार अनशन में जुड़े। उन्होंने मांग किया कि राज्य के अन्य कर्मियों की भांति शिक्षको के लिए एमएसीपी लाभ सरकार लागू करे। दिनांक एक जनवरी 2006 से छठे वेतनमान के वेतन निर्धारण में विसंगति को दूर करना। इसमे भी सरकार सचिवालय कर्मी को वित्तीय लाभ दे रही है जबकि हम शिक्षक इस से वंचित है। यह शिक्षको के साथ अन्याय है। अंतर जिला स्थानांतरण में गृह जिला में स्थानांतरण का विकल्प देने की , मांग को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष दूसरे दिन प्रदेश हजारों शिक्षक आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन करने को विवश हुए। मंच संचालन सुरंजन कुमार ने किया।

आमरन अनशन में अनूप केसरी, राममूर्ति ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, संतोष कुमार, दीपक दत्ता, अनिल कुमार सिंह, बाल्मिकी कुमार, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, सलीम सहाय, सागनेन टुडु, मनोरंजन कुमार, अमरेश सिंह, महेश्वर घोष, हरी प्रसाद राम, संजय कुमार, नंदकिशोर सिंह, सुनील दुबे, संजय कुमार, प्रेम कुमार शर्मा, राजीव लोचन, सुधीर दुबे, प्रदीप नारायण सिंह, डॉक्टर अजय कुमार, सुरंजन कुमार, जूवेल हांसदा, पवन ठाकुर, संजय कांडूलन शामिल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *