
द जन सभा | डेस्क | बोकारो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को बोकारो के सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 पहुंचे। यहां उन्होंने राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) की दिवंगत माता स्वर्गीय शांति सिंह के ब्रह्मभोज संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत शांति सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और नम आंखों से उन्हें याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद हेमंत सोरेन ने राकेश कुमार सिंह और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस अपूरणीय क्षति पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति, धैर्य और संबल मिले। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
