चतरा में उपायुक्त रवि आनंद ने किया जनजातीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रांची
Share Now

चतरा में भगवान बिरसा मुंडा जिला स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता–2026 का भव्य आगाज। गेड़ी दौड़, मटका दौड़, गुलेल और तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन। जानिए पहले दिन किन खिलाड़ियों ने मारी बाजी और कौन-कौन रहे विजेता।

The Jan Sabha| Desk| Chatra

झारखंड की पारंपरिक खेल संस्कृति और जनजातीय विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में गुरुवार को जिला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता–2026 का आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त रवि आनंद ने दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। गेड़ी दौड़, मटका दौड़, गुलेल और तीरंदाजी जैसी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया। गेड़ी दौड़ के बालक वर्ग में नीलेश कुमार ने पहला और सचिन कुमार लेपो ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में लीलावती कुमारी प्रथम, लज्झमिय कुमार द्वितीय और सोनाली लकड़ा तृतीय स्थान पर रहीं।

मटका दौड़ के बालक वर्ग में विकास कुमार ने बाजी मारी, जबकि आलोक कुमार दूसरे और मंजीत कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पिंकी कुमारी ने प्रथम, सोनाली लकड़ा ने द्वितीय और सपना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं गुलेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चमरा मुंडा प्रथम और कारू कुमार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पूनम कुमारी ने पहला और मंजू कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने सटीक निशाने से प्रभावित किया। बालक वर्ग में रोहित कछप ने प्रथम, जाभ कुमार ने द्वितीय और प्रलाद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में लीलावती कुमारी पहले, मंजू कुमारी दूसरे और पूनम कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।बजिला खेल कार्यालय, चतरा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में गेड़ी दौड़, वॉलीबॉल, सेकोर, गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, तीरंदाजी, फुटबॉल और हॉकी समेत कई पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड के तत्वावधान में किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, गोपनीय प्रभारी शिशिर पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी और वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. शाहबान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जनजातीय एवं ग्रामीण खेलों को नई पहचान देना, पारंपरिक खेल विरासत को संरक्षित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *