ट्रैवल एजेंटों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, पर्यटन को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
रांची: टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने रविवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया। स्टेशन रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में सदस्यों के बीच केक काटा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने करते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, धार्मिक स्थलों, वन्यजीव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं रखता है। इन पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पर्यटकों को झारखंड की ओर आकर्षित करने के लिए ट्रैवल एजेंटों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं और राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वाले ट्रैवल एजेंट सदस्यों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने झारखंड के पर्यटन स्थलों को देश-विदेश में बढ़ावा देने और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
मौके पर राजेश शुक्ला, अनूप खलखो, शुभम सिंह, संजीव रंजन, कौशल मित्तल, सानू, पूनम मधु, अंकित मित्तल, एस.आर. अशोक और नलीन कुमार समेत एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
#WorldTourismDay2026 #JharkhandTourism #ExploreJharkhand #PromoteJharkhand #TourismInJharkhand
