झारखंड: नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई पद की जिम्मेदारी

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

झारखंड को चार नए सूचना आयुक्त मिल गए हैं। रांची के लोक भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सूचना आयुक्त के रूप में शपथ लेने वालों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, पारदर्शिता पर दिया जोर

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नए सूचना आयुक्तों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के हितों को ध्यान में रखकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

समारोह में पहुंचे कई बड़े नेता

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनेता और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इनमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और बैद्यनाथ राम प्रमुख थे। सभी अतिथियों ने नए सूचना आयुक्तों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *