Jharkhand: कांके थाने में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन, समस्याओं का हुआ त्वरित निपटारा

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

एसएसपी रांची के निर्देश पर बुधवार को कांके थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीएसपी अमर कुमार पांडेय एवं कांके थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर ही कानूनी रूप से समाधान करना था।

सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां पुलिस प्रशासन उनकी समस्याओं के त्वरित निपटारे में जुटा रहा।

इस अवसर पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए इस तरह के शिविर बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान भूमि विवाद, आपसी मारपीट, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात, नशाखोरी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी ने जोर देकर कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है और भविष्य में भी जनता की सहूलियत के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि इस पहल से न केवल जनता की समस्याओं का विधिसम्मत समाधान होगा, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच आपसी समन्वय व विश्वास भी मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *