झारखंड में इन दिग्गज नेताओं ने किया मतदान, लोगों से भी की वोट देने की अपील

झारखंड में इन दिग्गज नेताओं ने किया मतदान, लोगों से भी की वोट देने की अपील

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं. मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा बेवास्टिंग के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है. अभी तक के मतदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी मीरा मुंडा सरायकेला खरसावां में मतदान केंद्र में मतदान किया. मीरा मुंडा भाजपा से पोटका की उम्मीदवार है. वोट डालने के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा मैंने राज्य को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट किया है.

तो दूसरी ओर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने भी मतदान किया है. इस दौरान वो लोगों से वोट डालने की आग्रह की. उन्होंने कहा कि लोग बाहर आएं और झारखंड को मजबूत करने के लिए वोट डालें. वहीं ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी परिवार के साथ वोटिंग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं से कहूंगा की महिलाएं बड़ी संख्या में घर से निकले और वोट करें.

पूर्वी सिंहभूम से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने वोट डालें. इससे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे जनता से अपार प्यार मिला है. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भई रांची में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की.

पहले फेज के मतदान के लिए 20,281 जगहों पर कुल 29562 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 5042 शहरी और 24520 बूथ ग्रामीण इलाकों में है. 43 विधानसभा सीटोंपर कुल 683 कैंडिडेट किस्मत आजमा रहे हैं. जिनमें 609 पुरुष, 73 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर है. 43 में 29 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जो संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है जहां सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *