झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. 9:00 बजे तक 15 जिलों के 43 विधानसभा सीटों पर 13.4 प्रतिशत मतदान हुए है.
पहले फेज के मतदान के लिए 20,281 जगहों पर कुल 29562 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 5042 शहरी और 24520 बूथ ग्रामीण इलाकों में है. 43 विधानसभा सीटोंपर कुल 683 कैंडिडेट किस्मत आजमा रहे हैं. जिनमें 609 पुरुष, 73 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर है. 43 में 29 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जो संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है जहां सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किया गया है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
