ST STATUS TO KUDMI: कुडमी, ST में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितम्बर से करेगा रेल टेको बड़ा आन्दोलन

अभी अभी जन सभा विशेष राजनीति
Share Now

रांची ( RANCHI ) : पश्चिम बंगाल के मुरगुमा में हुई बैठक में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 20 सितंबर से रेल रोकने का कुड़मी समाज ने ऐलान किया है. समाज एसटी का दर्जा दिलाने की मांग कर रहा है.

एसटी दर्जा की मांग को लेकर कुड़मी समाज ने 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है. यह आंदोलन तीन राज्यों के 100 रेलवे स्टेशनों पर होगा. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुरगुमा में हुई आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक में यह फैसला लिया गया. इस आंदोलन का मकसद सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचना है.

कुड़मी समाज लंबे समय से एसटी में शामिल करने की मांग कर रहा है

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के कुड़मी समाज लंबे समय से एसटी में शामिल करने की मांग कर रहा है. उनका मानना है कि उन्हें अब तक उनका हक नहीं मिला है. इस मांग को लेकर वे पहले भी कई आंदोलन कर चुके हैं. इस बार फिर से उन्होंने रेल रोको आंदोलन का रास्ता चुना है. वे चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें.

20 सितंबर से आर- पार की लड़ाई कुड़मी समाज

पश्चिम बंगाल के मुरगुमा में हुई बैठक में समाज के नेताओं ने अपने विचार रखे. समाज के मुख्य संरक्षक अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि कुड़मी को एसटी का दर्जा दिलाने के लिए हमने सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया. लेकिन अब भी हमारी मांगों को लेकर कोई गंभीर नहीं है . ऐसे में 20 सितंबर से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए हमलोग एक बड़े आन्दोलन की सुरुवात करेंगे. इससे दिल्ली व राज्य में बैठे बड़े नेताओं को भी पता चलेगा, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के कुड़मी आखिर चाहते क्या हैं.

तीनों राज्यों में 100 रेलवे स्टेशनों पर रेल रोक दिया जायेगा आम जनजीवन होगा प्रभावित

कुडमी समाज के इस रेल रोको आंदोलन से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. रेल यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. तीनों राज्यों में 100 रेलवे स्टेशनों पर रेल सेवा बाधित होगी. इससे माल ढुलाई भी प्रभावित होने की आशंका है.

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज करेंगे

कुड़मी समाज के नेताओं का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज करेंगे. ज्ञात हो की कुछ साल पहले भी कुड़मी समाज की ओर से कई दिनों तक रेल रोको-चक्का जाम आंदोलन किया गया था, जिससे सैकड़ों रेलगाड़ियों का परिचालन ठप्प रहा था.

कुड़मी समाज के ये नेता बैठक में हुए शामिल

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, डॉ सुजीत कुमार महतो, छोटेलाल महतो, बसंत महंता, सशधर काडुआर, सुनील कुमार महतो, संजय महतो, रासबिहारी महतो, साधन महतो समेत कई नेता मौजूद थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *