कांके में मां दुर्गा मंदिर का 8वां स्थापना दिवस 20 अप्रैल को…

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

कांके: मां दुर्गा मंदिर का आठवां वर्षगांठ आगामी 20 अप्रैल को कांके में श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में कांके उप प्रमुख अंजय बैठा ने अपने आवास परिसर में विधि-विधान के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष यहां भव्य रूप से वर्षगांठ मनाई जाती है।

इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह के साथ किया जाएगा। अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह 9 बजे मंत्रोच्चारण के साथ होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। पूरे अनुष्ठान का संचालन आचार्य अक्षय पांडेय द्वारा विधि-विधान से कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु एवं अतिथि प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, कांके सहित आसपास के कई प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर के संस्थापक अंजय बैठा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मां दुर्गा के प्रति गहरी आस्था रही है। उनका सपना था कि वे अपने आवास परिसर में एक भव्य मंदिर का निर्माण करें। मां के आशीर्वाद से उनका यह सपना साकार हुआ और आज यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *