कांके अंचल कार्यालय में आज लगेगा जनता दरबार

अभी अभी झारखंड
Share Now

कांके/ विशेष संवाददाता: कांके अंचल कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। अंचल अधिकारी अमित भगत द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न कारणों से पिछले दो मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन नहीं हो सका था। ऐसे में आज आयोजित होने वाले जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।


अंचल अधिकारी ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ समय पर अंचल कार्यालय पहुंचें, ताकि उनका त्वरित निपटारा किया जा सके। जनता दरबार में राजस्व, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़े आवेदन लिए जाएंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *