
कांके : थाना क्षेत्र में मंगलवार को लापता हुए 10 वर्षीय बालक हिमांशु को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर की अहम भूमिका रही, जिसकी व्यापक सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर निवासी रामू बैठा का पुत्र हिमांशु मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने कांके थाना में इसकी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर निवासी रामू बैठा का पुत्र हिमांशु मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने कांके थाना में इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी। सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए बालक की तलाश तेज कर दी गई। इसी क्रम में जांच के दौरान बालक की लोकेशन गोंदा थाना क्षेत्र में मिली।
सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर स्वयं मौके पर पहुंचीं और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद वह उसे लेकर कांके थाना पहुंचीं, जहां से बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और लोकेशन ट्रेस कर गोंदा क्षेत्र पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
वहीं थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि समय पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तेजी से काम किया। सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर कुछ ही घंटों में बालक को खोज निकाला गया, जो टीमवर्क का परिणाम है।
