द जन सभा, डेस्क
एनएमएल चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना (सीबीसीएमपी) में शनिवार को ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ की शुरुआत हो गई। इस मौके पर सीबी प्रशासनिक भवन में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ साफ-सफाई, अच्छी सेहत और पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

यह विशेष स्वच्छता अभियान 16 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य दफ्तरों और आस-पास के समाज में स्वच्छता की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि एक साफ-सुथरे और बेहतर कार्यस्थल का निर्माण किया जा सके। उद्घाटन के दौरान सभी कर्मचारियों ने “स्वच्छ भारत अभियान” के सपने को पूरा करने के लिए मिलकर सामूहिक शपथ ली।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खनन विभागाध्यक्ष श्री पी.वी. खांडवे, कोयला एवं प्रेषण विभागाध्यक्ष श्री शक्ति बरावल, भूमि अधिग्रहण व सीएसआर विभागाध्यक्ष श्री एन.एम. स्वाइन और मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री विजय किशोर समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता सिर्फ कुछ दिनों का अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और आदतों का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साफ-सफाई अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वच्छ और सुंदर भविष्य का निर्माण हो सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
