प्रेम नगर से लापता हिमांशु की तलाश में जुटी कांके पुलिस

अपराध अभी अभी आदिवासी
Share Now

रांची: थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर से 10 वर्षीय बालक हिमांशु कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार हिमांशु कुमार मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।


परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है और पुलिस बालक की तलाश में जुट गई है।


परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी हिमांशु कुमार दिखे तो तुरंत नजदीकी थाना या परिवार को सूचित करें, ताकि बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *