
द जन सभा, डेस्क | रांची
लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली हरिजन बस्ती निवासी 42 वर्षीय सकीला खातून ने शनिवार को अपने पति स्वर्गीय सुलेमान खां की मोटरसाइकिल जलाए जाने को लेकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कांटाटोली निवासी 31 वर्षीय इस्तियाक अंसारी उर्फ नथुनिया, पिता मोहम्मद मुस्ताक उर्फ नथुनिया, पर बाइक संख्या JH01FP-4084 में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर लोअर बाजार थाना कांड संख्या 157/2026, दिनांक 12.09.2026 दर्ज करते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी की गई।
पुलिस के अनुसार, कांड अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त इस्तियाक अंसारी उर्फ नथुनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । पुलिस ने घटना में जली मोटरसाइकिल JH01FP-4084 को भी विधिवत जब्त कर लिया है। कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर की गई। छापेमारी दल में पुअनि सुधीर बाड़ा, सअनि मोहम्मद मुस्ताक और थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
