Rebar-Laden Tempo Theft in Ranchi: सरिया लदा टेंपो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अपराध अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा डेस्क, रांची

शुक्रवार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सरिया लदे टेंपो चोरी का मामला सामने आया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, करीब दोपहर 3 बजे विवेकी कुमार साव ने साहू स्टील दुकान से ऑर्डर के अनुसार छड़ की डिलीवरी के लिए लाल रंग के टेंपो रजिस्ट्रेशन नंबर JH01FQ-1529 में सरिया लोड कराया था। वाहन चालक संतोष कुमार को शाम 5 बजे डिलीवरी करनी थी। इसी दौरान चालक ने टेंपो को सड़क किनारे खड़ा किया, लेकिन डिलीवरी के लिए लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी टेंपो नहीं मिलने पर जगन्नाथपुर थाना में इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी टीम की मदद से कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए टेंपो को हरमू गंगानगर रोड नंबर-02, थाना सुखदेवनगर से बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में संलिप्त दो आरोपियों धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ बौना (29) और विवेकी वर्मा (42) को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी में चोरी का लाल रंग का टेंपो और उसमें लदा 08 एमएम का 10 बंडल तथा 10 एमएम का 07 बंडल छड़ शामिल है। मामले में जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 272/26, दिनांक 12.09.26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/317(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *