उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान महासचिव मो अजहर आलम उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रधान महासचिव मो. अजहर आलम ने कहा कि जीत दर्ज करने के लिए कुछ विशेष सीटों को चिन्हित किया जा रहा है। सर्वसम्मति से संगठन विस्तार भी किया गया। तारीक साव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भागवत साह को गिरिडीह जिलाध्यक्ष ,गोपाल साव को गिरिडीह नगर अध्यक्ष, मनोज साहू को गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद हुसैन को पिरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष और योगेश साव को महासचिव, शिव शंकर साहू को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, टिंकू साव को जिला महासचिव ,कामेश्वर साव को जिला संगठन सचिव, मो. मोईन अंसारी को जिला सचिव तथा नरेश साव को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
