रांची: इंडिया हैबिटैट सेंटर, नई दिल्ली में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर के द्वारा झारखण्ड राज्य को ‘सिस्टेमैटिक प्रोग्रेसिव एनालिटिकल रियल टाइम रैंकिंग’ (स्पार्क-2023-24) के तहत दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में बेस्ट सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर श्रेणी के तहत राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया I
इसके साथ ही मेदिनीनगर नगर निगम को वित्तीय समादेश के तहत पथ विक्रेताओं के सशक्तिकरण श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय,भारत सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहु, सचिव अनुराग जैन, श्री राहुल कपूर, संयुक्त सचिव तथा शालिनी पाण्डेय, निदेशक पीएम् स्वनिधि मौजूद थे।
उपरोक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से अरवा राजकमल, सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, जावेद हसन, नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम, अंशु कुमारी, सहायक निदेशक, अभिलाषा कुमारी, सहायक निदेशक, संतोषनी मुर्मू, सहायक प्रशासक, धनबाद नगर निगम, नगर मिशन प्रबंधक सतीश कुमार एवं अभिषेक कुमार तथा धनबाद नगर निगम के स्वयं सहायक समूह की महिला एवं पथ विक्रेताओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस सम्मान के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने पूरे दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम को बधाई दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
