देवनिका अस्पताल में जटिल ऑपरेशन कर मरीज की बचाई जान

रांची स्वास्थ्य
Share Now

देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, तुपुदाना रांची अपनी उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अस्पताल में हाल ही में एक जटिल और असाधारण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया है। मरीज़ ने रांची के विभिन्न अस्पतालों में उपचार की तलाश की, लेकिन किसी भी अस्पताल में उनकी स्थिति का प्रभावी इलाज संभव नहीं हो पाया। अंततः उन्होंने देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, तुपुदाना, राँची, में हमारे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अमरेन्द्र कुमार से परामर्श लिया।

मरीज़ का पेट के नीचे की हर्निया (इनग्वाइनल, स्लाइडिंग-बड़ा आंत फसा हुआ था) का ऑपरेशन, देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, टुपुदाना, राँची, की सर्जिकल टीम, जिसमें अनुभवी सर्जन डॉ अमरेन्द्र कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ दीपक कुमार, और अत्यधिक कुशल ऑपरेशन थिएटर स्टाफ शामिल थे, जिन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। इस विधि से ऑपरेशन अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया गया, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ऑपरेशन के बाद, मरीज़ की स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया, और देवनिका अस्पताल की टीम ने उन्हें सर्जरी के दो दिन के बाद ही स्वस्थ्य अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस असाधारण ऑपरेशन की सफलता ने न केवल मरीज़ और उनके परिवार को राहत दी, बल्कि देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, तुपुदाना के प्रति लोगों के विश्वास को और भी मजबूत किया है। देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, तुपुदाना रांची के चेयरमैन डॉ. अनंत सिन्हा ने कहा की यह अस्पताल साधारण और जटिल चिकित्सा मामलों में भी उत्कृष्टता के नए मापदंड स्थापित कर रहा है। अस्पताल का समर्पण और मरीज़ों के प्रति सेवा की भावना इसे रांची के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी बनाए हुए है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *