गोंदा सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे सरकार ..आरती कुजूर

रांची
Share Now

राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज खत्म…

महिला भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गोंदा थाना पहुंची. पिछले दिनों नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल गोंदा थाना पहुंची और थाना प्रभारी से घटना की जानकारी लिया.

साथ ही भाजपा नेत्रियों ने थाना प्रभारी से सभी अभियुक्तों को त्वरित गिरफ्तार करने,नाबालिक बच्ची और उसके परिवार को सुरक्षा देने,पीड़िता को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही.

मैके पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है लगातार झारखंड में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ी है,इटकी की घटना,मधुपुर की घटना,दुमका की घटना, पाकुड़ में महिलाओं के साथ मारपीट ,जो की दो दिनों के अंदर की घटना है लेकिन हेमंत सोरेन मौन हैं,अपराधियों को हेमंत की मौन सहमति मिली है,सरकार महिलाओं,बच्चियों,आदिवासियों बहनों की सुरक्षा करने में विफल है,प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर,मंजुलता दुबे,माया सिंह सिसोदिया,अमिता भाटिया,पूजा सिंह,लक्ष्मी कुमारी,बबली कुमारी शामिल थे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *