22 जुलाई को चैम्बर भवन में बीएसएनएल का लगेगा शिविर,मिलेगी पोर्टिंग की सुविधा

रांची
Share Now

रांची: फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दूरसंचार उप समिति की बैठक गुरुवार को चैंबर भवन में आयोजित की गई , जिसकी अध्यक्षता उप समिति चेयरमैन अनीश सिंह ने की । 

बैठक में आगामी 22 जुलाई सोमवार को चेंबर भवन में आयोजित की जाने वाली बीएसएनल की सिम पोर्टिंग कैंप के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में चर्चा हुई उप समिति अध्यक्ष अनीश सिंह ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चेंबर वन में बीएसएनल का एक सिम पोर्टिंग कैंप का आयोजन किया गया है जहां पर आम जन अपने किसी भी सिम को बीएसएनएल के 4जी सिम में पोर्ट करा सकते हैं साथ ही बीएसएनएल के पुराने उपभोक्ता अपने 3जी सिम को 4जी सिम में एक्सचेंज कराकर नया सिम ले सकते हैं ।

जो भी व्यक्ति बीएसएनएल के नए कनेक्शन को लेना चाहते हैं वह भी इस कैंप में आकर नया सिम इशू करा सकते हैं इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को मोबाइल नंबर 700480 2020 पर व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा और उन्हें आगे की जानकारी उसी  नंबर के माध्यम से दे दी जाएगी ।

उप समिति के सदस्यों ने इस कैंप को आयोजित करने के लिए चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं बीएसएनएल के जनरल मैनेजर  उमेश कुमार शाह का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। चेंबर अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि वह चैंबर भवन में लगे इस कैंप का लाभ उठाएं और उन्होंने बीएसएनल उन्होंने बीएसएनल के जनरल मैनेजर उमेश कुमार शाह जी का भी धन्यवाद दिया जिनकी टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थिति रहेगी।

बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव परेश गट्टानी उप समिति चेयरमैन अनिश सिंह, सदस्य जसविंदर सिंह, आनंद जालान, किशन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *