डीएवी कपिल देव चिल्ड्रन पार्क में एक्सपो का हो रहा आयोजन
रांची: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड चैप्टर ने कडरू स्थित डीएवी कपिल देव चिल्ड्रन पार्क में झारखंड इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का आयोजन किया गया है। यह एक्सपो 20 जुलाई तक चलेगा। इस ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रांची में तेजी से कारोबार का विकास हो रहा है। उद्योग जगत के विकास की गति अपने चरम पर है। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय ने इस ट्रेड एक्सपो को मंजूरी दी है। देश भर आए हुए एमएसएमई के लोग बिजनेस कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेड एक्सपो के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह आयोजन भविष्य में भी किया जाना चाहिए। एक्सपो में 20 राज्यों के कुल 60 स्टॉल लगे हुए है। इन स्टालों में हस्तशिल्प, हथकरघा, वस्त्र, आयुर्वेदिक दवाएं, स्टील एवं लकड़ी के फर्नीचर, सौर पैनल, बाजरा और खाद्य पदार्थ शामिल है। यह एक्सपो झारखंड के विविध औद्योगिक परिदृश्य को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच बना है जहां बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) और बी2सी (बिज़नेस टू कंज्यूमर) दोनों तरह के इंटरेक्शन पर केंद्रित है। ट्रेड एक्सपो सुबह 10 बजे से रात्रि नौ बजे तक खुलेगा। इसमें एंट्री निःशुल्क है। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क लगा हुआ है। खाने पीने का भी स्टॉल लगा हुआ, जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाने को मिलेंगे। एमएसएमई मंत्रालय के स्कीम का लाभ पानी के लिए कोकर स्थित एमएसएमई के कार्यालय में इंद्रजीत यादव से संपर्क कर सकते हैं। उद्घाटन के अवसर पर एमएसएमई-डीएफओ रांची इंद्रजीत यादव, पीएचडी चैंबर झारखंड चैप्टर के चेयरमैन सह क्यूरास्टा ग्लोबल हॉस्पिटल के एमडी न्यूरोसर्जन डॉ
संजय कुमार, पीएचडी चैंबर के सीनियर रेजिडेंट डायरेक्टर मंतोष कुमार, रेजिडेंट ऑफिसर राहुल कुमार लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
