रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से कई नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बीजेपी से जुमआ विधायक केदार हाजरा और आजसू के उमाकांत रजक ने झामुमो का दामन थामा है। मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन की उपस्थिती में दोनों नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो पार्टी ज्वाइन किया है। राजनीतिक सलाहकारों की मानें, तो इस चुनाव में दोनों नेताओं का टिकट फाइनल नहीं होने से नाराज होकर झामुमो का दामन थामा है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
