हेमंत सरकार में युवा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और असुरक्षा से त्रस्त : कमलेश राम

रांची राजनीति
Share Now



रांची : कांके प्रखंड के पिठोरिया चौक में भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष  कमलेश राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस मशाल जुलूस का आयोजन आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाली “युवा आक्रोश रैली” के निमित्त किया गया था। इस जुलूस में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर किया। कमलेश राम ने कहा, “यह सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है नशीबलाल महतो ने कहा कि युवा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और असुरक्षा से त्रस्त हैं। हमारा उद्देश्य इस जुलूस के माध्यम से लोगों को जागरूक करना और उन्हें आगामी युवा आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है इस मौके पर गोपाल महतो, शंकर महतो,लखन उरांव,उषा देवी,मीरा देवी, रामकुमार दूबे व अन्य उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *