भारत बंद का झामुमो ने किया समर्थन

झारखंड रांची राजनीति
Share Now

एस. सी./ एस. टी. के आरक्षण में वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विगत दिनों दिये गए निर्णय के विरोध में सामाजिक संगठनों द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद का झामुमो ने किया समर्थन


रांची : सामाजिक संगठनों द्वारा बुलाए गए  भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने हेतु झामुमो केन्द्रीय नेतृत्व के निदेशानुसार झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे जिला समिति के पदाधिकारियों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए रांची के फिरायालाल स्थित अलबर्ट एक्का चौक से जुलूस निकालकर पुराना हाई कोर्ट डोरंडा स्थित बाबासाहेब डॉ भिवराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के निकट शांतिपूर्वक अपना विरोध जताया।

साथ ही बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। ज्ञात हो कि विगत दिनों माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एस. सी./ एस. टी. के आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर निर्णय दिया था, और तब से ही इस निर्णय को SC/ST वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग मे बाधक बताते हुए इसका विरोध शुरू हो गया था। आज इसी के मद्देनजर पूरे देश मे विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिसई विधायक  जिगा सुशरण होरो  एवं तमाड़ विधायक  विकास सिंह मुंडा शामिल हुए। 

विधायकगणों एवं झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम  ने संयुक्त रूप से आज के भारत बंद को समर्थन देते हुए कहा की माननीय सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय SC/ST वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग मे बाधक है, ऐसा होने से इन वर्गों को मुख्य धारा मे लाने की प्रक्रिया कमजोर होगी। पूर्व से ही भाजपा द्वारा समय समय पर संविधान को बदलने की बातें उनके सांसदो द्वारा होती रही है, जिसका हम विरोध करते हैं। साथ ही इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने का आग्रह किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, बीरू तिर्की, अश्विनी शर्मा, रामानंद बेदिया, कलाम आजाद, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, जुल्फिकार खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम, जीत गुप्ता, लालजी रमण, अफरोज आलम, बबलू राम, युवा मोर्चा जिला संयुक्त सचिव महताब अंसारी, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, मनीषा कुमारी, महादेव मुंडा, युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव रमजान रजा, कोषाध्यक्ष अजीत नायक, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, निखिल, अवधेश यादव, गोपाल पांडेय, राकेश वर्मा, साहिल यादव, मुस्लिम अंसारी, गुड्डू, राहुल वर्मा, निजामुद्दीन, छात्र मोर्चा आरयू संगठन सचिव इरफान खान, उपाध्यक्ष अतिकुर रहमान, कासिफ रजा, अलताफ राजा, गुलफ़्सा शानी, डीएसपीएमयू अध्यक्ष मनीष राणा, अमन ठाकुर, परवेज, नामकुम प्रखंड सचिव मोजाहिद हुसैन, नौसाद आलम, कयूम अंसारी, अरविंद ठाकुर, विजय रविदास, ओमकार राय, लक्ष्मण राम, पप्पू भाई, आयुष राज वर्मा, कामरान , सद्दाम, अमन खान, सोनू, प्रिंस , टीपू, हसनैन मोजीबी, अकबर कुरैशी, मोजाहिद, बबलू, हुसैन, जावेद, नीरज वर्मा, बबलू एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
भारत बंद को सफल बनाने के लिए आमजन के सहयोग के लिए जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम  ने सभी को धन्यवाद दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *