Ranchi News: सड़क पर बेसुध भटक रही थी अज्ञात महिला, कांके पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर रिनपास में इलाज के लिए कराया भर्ती

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा

कांके थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक लावारिस और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उचित चिकित्सा और देखभाल के लिए रांची स्थित मानसिक रोग संस्थान भेज दिया है, जहाँ उसका इलाज शुरू हो गया है। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

फोटो: रेस्क्यू की गई अज्ञात महिला

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को जब कांके थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में संध्या गश्ती पर थी, तभी ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि ब्लॉक चौक के पास एक अज्ञात महिला अत्यंत दयनीय स्थिति में भटक रही है। मीडिया से बातचीत करते हुए इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि जैसे ही हमारी टीम को सूचना मिली टीम ने महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया । महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। न्यायालय के आदेश के बाद उसे रिनपास में भर्ती करा दिया गया है, जहाँ उसका उचित इलाज और देखभाल की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर राज कुमार तिग्गा ने त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपना नाम, पता या अपनी पहचान बताने में पूरी तरह से असमर्थ है।

महिला की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एसआई तिग्गा की ओर से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, व्यवहार न्यायालय रांची को एक आधिकारिक पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट से आवश्यक आदेश प्राप्त होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने उक्त अज्ञात महिला को इलाज और बेहतर देखभाल के लिए रिनपास, कांके में भर्ती करा दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *