पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष बने कुणाल अजमानी, 240 मतों से दर्ज की शानदार जीत

चुनाव झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुणाल अजमानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मदन सेन को 240 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
चुनाव में कुल 955 मतदाता थे, जिनमें से 701 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुणाल अजमानी को 470 मत प्राप्त हुए, जबकि मदन सेन के पक्ष में 230 मत पड़े। मतदान के दौरान केवल एक मत अस्वीकृत घोषित किया गया।

वार्षिक आम सभा निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से शुरू हुई। इसके कारण मतदान का समय शाम 5 बजे के बजाय बढ़ाकर 5.30 बजे तक कर दिया गया। मतदान का पहला मत दीपक नंदा ने डाला, जबकि अंतिम मतदाता गगन मल्होत्रा रहे।
आम सभा में महासचिव राजेश मेहरा तथा लाला लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग के मानद सचिव रवि पराशर ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने स्वागत भाषण देते हुए सदस्यों का अभिनंदन किया।

कोषाध्यक्ष विनोद माकन की अस्वस्थता के कारण बिरादरी के आय-व्यय का विवरण भी महासचिव राजेश मेहरा ने ही सदन के समक्ष रखा।

आम सभा में पूर्व अध्यक्ष एस.पी. चड्ढा, गुलशन लाल अजमानी, राजेश खन्ना, अरुण चावला, हरगोविंद गिरधर, विजय खन्ना, दीपक किंगर, हरविंदर सिंह बेदी, डॉ. सतीश मिढ्ढा, डॉ. अजय छाबड़ा, भगत सिंह मिढ्ढा, नंद किशोर अरोड़ा, अर्जुन मिढ्ढा, प्रकाश अरोड़ा, बलबीर दत्त, ज्योति चावला, बबिता खन्ना, विजया अजमानी, सीमा उग्गल, मीनू मेहरा, दर्शना अजमानी, पूनम माकन, वीणा माकन और पूनम आनंद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी मुकुल तनेजा एवं अमित कुमार ने किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *