कांग्रेस के मिलन समारोह में शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ता

झारखंड रांची राजनीति
Share Now


रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पलामू से भाजपा नेता लालसूरज सिंह रांची से चेतना सागर, डॉक्टर पी नैय्यर एडवोकेट खुर्शीद आलम, मीरा हमीद महुआडाड़, लातेहार से शशि पन्ना ने सैकड़ो लोगों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला एवं अंगपट्टी का पहनाकर सदस्यता ग्रहण करायी। इसके पश्चात सदस्यता ग्रहण करने वाले नवागंतुको का स्वागत करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की अपनी नीतियां, सिद्धांत है गौरवशाली इतिहास है। देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण में क्या योगदान रहा है कांग्रेस के लोगों का क्या त्याग और बलिदान रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। आज जिन लोगों ने भी कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया है वह किसी स्वार्थवश नहीं बल्कि कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े है इसका सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परंपराओं का पालन करने में विश्वास करती है और आज युवा वर्ग का झुकाव कांग्रेस की ओर हो रहा है निश्चित रूप से झारखंड में आने वाले समय में एक ऐतिहासिक चुनाव परिणाम में युवा वर्ग की सहभागिता रहेगी।

कांग्रेस का इतिहास जनता के विकास के लिए: डॉ रामेश्वर उरांव

विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनता के विकास के लिए है उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है। कांग्रेस ने आदिवासियों को अधिकार दिया है।संवैधानिक प्रावधानों के दायरे में उनके विकास की व्यवस्था की गई है। जब इस देश में संविधान की परिकल्पना की जा रही थी तब आदिवासी-दलित के  शैक्षणिक,आर्थिक विकास के लिए आरक्षण की व्यवस्था को महसूस किया, उसकी व्यवस्था की गई। कांग्रेस विकास की बात करती है जोड़ने की बात करती है, भाजपा तोड़ने में।आने वाले चुनाव में भाजपा की इन्हीं नीतियों के कारण जनता इन्हें पूरी तरह नकारेगी।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू विधायक भूषण बाड़ा, सतीश पॉल मुंजनी, राजीव रंजन प्रसाद, अमूल्य नीरज खलको, गीताश्री उरांव, सोनाल शांति, ऋषिकेश सिंह, राकेश किरण महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *