30 मई को होगा स्टार्टअप समिट, 800 से अधिक उद्यमी और निवेशक होंगे शामिल

झारखंड रांची
Share Now

रांची: झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति देने के उद्देश्य से आई-हब स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन (स्टार्टअप झारखंड) 30 मई 2026 को रांची स्थित सीसीएल कन्वेंशन सेंटर, दरभंगा हाउस में अपने वार्षिक प्रमुख स्टार्टअप समिट एंटरप्रेन्योरियल कनेक्ट 3.0 (EC 3.0) का आयोजन करेगा। राज्य के सबसे बड़े स्टार्टअप सम्मेलन के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सहित देशभर से 800 से अधिक स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक, नीति-निर्माता, मेंटर्स, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और छात्र उद्यमी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। वहीं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, मिशन ब्लू फाउंडेशन तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समिट में डीलशेयर के सीईओ एवं बोर्ड सदस्य तथा बिग बाजार के पूर्व सीईओ कमलदीप सिंह और भारत की तेजी से उभरती एआई कंपनी इमर्जेंट के ग्रोथ एवं मार्केटिंग प्रमुख प्रशांत शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।


कार्यक्रम के दौरान “बिल्डिंग स्टार्टअप्स दैट स्केल” विषय पर संस्थापकों की एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित होगी, जिसमें पूजा जायसवाल (लास्ट माइल केयर), किरण बाबू (रावा एआई), अभिनव शाह (ओसम डेयरी/दिशाएं) और मौसमी अंबष्ठा (शिफू फाउंडेशन) भाग लेंगी। इस सत्र का संचालन डॉ. वी. आर. राजेश, वाइस प्रेसिडेंट, औरास्योर द्वारा किया जाएगा।
इसके अलावा “फंडरेजिंग इन 2026: व्हाट इन्वेस्टर्स एक्चुअली वांट” विषय पर निवेशकों की पैनल चर्चा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें श्रृंगार बंसल (एनरिशन इंडियन कैपिटल), प्रेक्षा शर्मा (कैंपस फंड) और अशुतोष कुमार (सीईओ, एक्सपर्ट डोजो) शामिल होंगे।


समिट में झारखंड के प्रमुख संस्थागत इनक्यूबेशन साझेदार आईआईएचएम रांची, केआईआईटी-टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (KIIT-TBI) और एक्ससाइट (XLRI सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप) भी भागीदारी करेंगे। ये संस्थाएं स्टार्टअप झारखंड के साथ मिलकर राज्य के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।
राष्ट्रीय स्तर के स्टार्टअप मीडिया प्लेटफॉर्म Kro Startup, StartupNews.fyi और ProsperaX भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और झारखंड के उभरते स्टार्टअप परिदृश्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे।


वर्ष 2024 में स्थापित आई-हब स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी, संस्थापक-केंद्रित स्टार्टअप एक्सेलेरेटर है, जो क्षमता निर्माण, बाजार पहुंच और फंड जुटाने की तैयारी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में काम कर रहा है। संस्था के ‘सक्षम स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ के तहत अब तक 25 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रशिक्षित और विकसित किया जा चुका है, जिनमें से कई अब राजस्व अर्जित कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय निवेशकों से फंडिंग भी प्राप्त कर चुके हैं।


समिट में भाग लेने के लिए पंजीकरण खुले हैं। स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों, छात्रों, पेशेवरों और उद्यमिता में रुचि रखने वाले सभी लोगों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *